Uncategorized

BIG BREAKING : यूपी के बाहुबली मुख्तार अंसारी की मौत, जेल में आया था हार्ट अटैक…अस्पताल में चल रहा था इलाज

By Dinesh chourasiya

 

बाहुबली और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी का बांदा में निधन हो गया. इससे पहले गुरुवार शाम बांदा जेल में बंद पूर्व सांसद व बाहुबली नेता मुख्‍तार अंसारी की तबीयत दिल का दौरा पड़ने से बिगड़ गई है.

सूचना मिलने पर बांदा के डीएम व एसपी जेल पहुंचे. उनके निर्देश पर मुख्‍तार को आनन फानन में बांदा के मेडिकल कॉलेज अस्‍पताल ले जाया गया.

जेल के एक अधिकारी के मुताबिक, मुख्‍तार अंसारी को कड़ी सुरक्षा के बीच मेडिकल काॅलेज अस्‍पताल ले जाया गया. सूत्रों की मानें तो पेट में गैस व यूरिन इन्फेक्शन की शिकायत के कारण दो दिन पहले भी पूर्व सांसद को मेडिकल काॅलेज अस्‍पताल जे जाया गया था.

 

Related Articles

Back to top button