Uncategorized

CG में भाजपा नेता ने लूट ली महिला की आबरू आधार कार्ड अपडेट करने के बहाने लेकर गया खेत में मिटाई हवस की प्यास पार्टी ने दिखाया भाजपा नेता को बाहर का रास्ता अब जाएगा जेल 

By Dinesh chourasiya

 

Mahendragarh Rape News

 

कोरिया:  छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए महतारी वंदन योजना शुरू की है, जिसके तहत हर महीने प्रदेश की महतारियों को 1000 रुपए दिए जाते हैं। लेकिन सरकार की इस योजना का ही सहारा लेकर भाजपा नेता ने महिला की आबरू लूट ली। इतना ही नहीं आरोपी को जब ये पता चला कि उसके खिलाफ केस दर्ज हो चुका है तो वह फरार हो गया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

दरअसल मामला शंकरगढ़ इलाके की है, जहां रहने वाली महिला ने महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन किया था। लेकिन किसी कारणवश महिला के खाते में पैसा नहीं आया। पीड़ित महिला के खाते में पैसा नहीं आने की जानकारी मिलते ही आरोपी भाजपा नेता उसके घर पहुंचा। बताया गया कि आरोपी और पीड़ित एक दूसरे से पूर्व परिचित थे, जिसके चलते घर आना जाना भी था।

वहीं, आरोपी ने महिला से आधार कार्ड अपडेट नहीं होने के चलते खाता में पैसा नहीं आने की बात कहकर आधार कार्ड अपडेट करवाने के नाम पर अपने साथ ले गया। गांव की ही एक दुकान में ले जाने के बाद घर लौटते समय अंधेरा होने का फायदा उठाकर महिला को एक खेत मे ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद महिला को घर छोड़कर वहां से चला गया।

पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी अपने पति को दी। बीस मार्च की देर शाम हुई इस घटना के बाद अगले दिन पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ सिटी कोतवाली आकर रिपोर्ट कराई। बताया जा रहा है कि आरोपी भाजपा के नागपुर भाजपा मंडल में मंत्री के पद पर है। हालांकि मामले की जानकारी होने पर उसे तत्काल पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा गया है।

Related Articles

Back to top button