Uncategorized

जम्मू में बस 150 फीट गहरी खाई में गिरी 22 की मौत, 69 घायल; मृतकों को 2 दो लाख का मुवाजा 

By Dinesh chourasiya

जम्मू के अखनूर में गुरुवार दोपहर तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई। 69 लोग घायल हैं। मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। घायलों को जम्मू के अखनूर अस्पताल और सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा जम्मू-पुंछ राजमार्ग पर हुआ। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस में उत्तर प्रदेश के हाथरस के अलावा राजस्थान के करीब 90 लोग सवार थे। सभी हाथरस से शिव खोड़ी जा रहे थे। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसे की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है।

इधर, PM नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए देने की घोषणा की है। वहीं, घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।

हादसे की तस्वीरें…

 

 

तस्वीर में बस बुरी तरह डैमेज नजर आ रही है। रेस्क्यू टीम ने फंसे लोगों को मुश्किल से बाहर निकाला।
खाई में बस के आस-पास घायल तीर्थयात्रियों को देखा जा सकता है।

प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू ने दुख जताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने घटना पर दुख जताया है। राष्ट्रपति मुर्मू ने X पर लिखा, “जम्मू के पास अखनूर में एक बस दुर्घटना में लोगों की मौत के बारे में जानकर दुख हुआ। मृतकों के परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं।”

6 महीने पहले भी ऐसा हादसा हुआ था
15 नवंबर 2023 को जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के अस्सार इलाके में एक बस 300 फीट गहरी खाई में गिर गई थी। हादसे में 9 महिलाओं समेत 38 लोगों की मौत हुई थी। बस किश्तवाड़ से जम्मू जा रही थी। पुलिस और SDRF की टीमों के साथ स्थानीय लोगों ने भी राहत और बचाव का काम किया था।

बस बुरी तरह डैमेज हो गई थी इसलिए इसे काटकर डेड बॉडी और घायलों को बाहर निकालना पड़ा था। घायलों को किश्तवाड़ जिला अस्पताल और डोडा के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (GMC) में भर्ती कराया गया था। कुछ लोगों को जम्मू एयरलिफ्ट किया गया था।

Related Articles

Back to top button