Uncategorized

भिलाई में 100 से अधिक महिलाएं बीजेपी में शामिल  महिलाओं को सांसद विजय बघेल ने दिलाई सदस्यता

By Dinesh chourasiya

महिलाओं को गमछा पहनाकर सदस्या दिलाते सांसद विजय बघेल - Dainik Bhaskar

दुर्ग जिले में बुधवार को सांसद विजय बघेल के आवास पर जवाहर नगर क्षेत्र की 100 से अधिक महिलाएं पहुंची। जिन्हें सांसद बीजेपी का गमछा पहनाकर पार्टी में प्रवेश कराया है।​​​​​​​ निगम नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा ने बताया कि लोकसभा चुनाव में 400 पार के नारे पर काम करना शुरू कर दिया है।

इसलिए अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की रीति और नीति से जोड़कर पार्टी में प्रवेश कराया जा रहा है। जवाहर नगर क्षेत्र की 100 से अधिक महिलाएं बीजेपी में शामिल हुईं हैं।

भाजपा प्रवेश करने के लिए पहुंची महिलाएं।

भाजपा जिलाध्यक्ष महेश वर्मा ने कहा कि इस बार दुर्ग सांसद विजय बघेल को पिछली बार से भी अधिक मतों से विजय दिलाना है। इसके लिए वो और उनकी टीम पूरी मेहनत कर रही है। रामनगर की महिलाओं ने भाजपा प्रवेश की इच्छा जताई थी।

उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए उन्हें बुधवार को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर उनके सहित भाजपा के उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

सांसद विजय बघेल ने खुद दिलाई सदस्यता

महिला शक्ती को भाजपा से जोड़ने का काम खुद भाजपा के लोकसभा सांसद प्रत्याशी और दुर्ग सांसद विजय बघेल ने किया है। उन्होंने खुद अपने हाथों से सभी महिलाओं को पार्टी का गमछा पहनाया। महिलाओं ने कहा कि वो भाजपा की रीति और नीति के साथ-साथ सांसद विजय बघेल के कार्यों से काफी प्रभावित हैं।

इसीलिए उन्होंने निर्णय लिया है कि वो भाजपा के साथ जुड़कर उन्हें चुनाव में विजय दिलाने के लिए काम करेंगी।

Related Articles

Back to top button