पति के साथ ऐसा काम करते वक्त पत्नी ने लिया जीजा का नाम, बोली- ऐसे समय में मेरे मुंह से उनका ही नाम आता है, पति ने सब कुछ छोड़कर कर दी धुनाई मामला पहुंचा थाने तो पुलिस वाले का माथा चकराया
By Dinesh chourasiya








रामपुर: जिले के एक गांव से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसे जानकर पुलिस वाले भी सिर पीटने लगे हैं। दरअसल मामला ऐसा है कि बिस्तर में पत्नी अपने जीजा का नाम लेने लगी, जिसे सुनते ही पति का माथा ठनक गया। पत्नी की हरकत से पति का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया और उसने ताबड़तोड़ धुनाई कर दी। इतना ही नहीं दोनों थाने भी पहुंच गए, जहां दोनों को समझाइश देकर घर भेज दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार मामला अजीमनगर थाना इलाके का है, जहां रहने वाले युवक की 6 महीने पहले ही शादी हुई थी। शादी के कुछ महीने तक तो सब कुछ ठीक चलते रहा, लेकिन करीब दो महीने बाद पत्नी सोने के दौरान अपने जीजा का नाम लेने लगी। पति की मानें तो पत्नी ने ऐसा एक बार नहीं कई बार किया है।

पत्नी के मुंह से बार-बार उसके जीजा का नाम सुना तो पति ने हंगामा शुरू कर दिया। पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए पति ने उसकी पिटाई कर दी। शोर शराबा होने पर आसपास के तमाम लोग मौके पर आ गए। पति ने साढ़ू को बुरा भला कहते हुए पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए। जबकि पत्नी का कहना था कि मुझे पहले से ही डरावने सपने आते हैं। सपनों में ही मैंने जीजा का नाम ले लिया होगा।








