भिलाई में युवक ने X-गर्लफ्रेंड को मारा चाकू, हालत गंभीर:नए ब्वॉयफ्रेंड के साथ बाइक पर घूमते पकड़ा, तो चाकू की नोक पर शहर में घुमाया
By Dinesh chourasiya

भिलाई-3 थाना क्षेत्र में एक युवक ने एक्स गर्लफ्रेंड और उसके ब्वॉयफ्रेंड पर चाकू से हमला कर दिया। बाइक से घूमने के दौरान वारदात को अंजाम दिया है। इस हमले में युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।







पुलिस के मुताबिक रायपुर तेलीबांधा के पास शताब्दी नगर निवासी दीपक सोनवानी (21) ने शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि 17 मार्च की शाम 7 बजे वो अपनी बाइक से गर्लफ्रेंड को बैठाकर दुर्ग की तरफ घूमने आया था।
चाकू की नोक पर पूरे शहर में घुमाया




दुर्ग घूमकर वो लोग रायपुर की तरफ लौट रहे थे। रात सवा 11 बजे के करीब जैसे भिलाई तीन स्थित पुराना बस स्टैंड पहुंचे. उन्हें दीपेश साहू मिला गया, जो युवती का एक्स ब्वॉयफ्रेंड था। उसने हमें रोकर चाकू टिका दिया। बाइक के पीछे बैठकर आगे चलने को कहा। इस तरह उसने दीपेश और उसकी प्रेमिका को चाकू की नोक पर पूरे शहर में घुमाया।
‘तुम पर काफी खर्च किया वापस करो’
इसके बाद दीपेश ने युवती के ऊपर काफी पैसे खर्च करने की बात कहते हुए वापस मांग रहा था। जब लड़की ने रुपए देने से मना किया, तो उसने पेट में चाकू घुसा दिया। इसके बाद दीपक ने बीच बचाव किया, तो उस पर भी कई वार किए।
इस हमले में लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसे पास के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से रायपुर रेफर किया गया है। पुलिस हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
एक जगह काम करते हैं लड़का और लड़की
पुलिस के मुताबिक दीपक सोनवानी और लड़की टाटीबंध के एक शोरूम में काम करते हैं। युवती वर्तमान में रायपुर रहती है। पहले भिलाई तीन में रहती थी। इसी दौरान दीपेश साहू से मुलाकात हुई और दोनों अच्छे दोस्त बन गए थे। जब बाद में युवती रायपुर आई, तो दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया था।




