Uncategorized

दुर्ग में रिचा मिश्रा ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम ब्रांच की संभाली कमान दुर्ग जिले में पहले भी दे चुकी है अपनी सेवाएं

By Dinesh chourasiya

 जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम के पद पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रिचा मिश्रा ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। दुर्ग आने से पूर्व रिचा मिश्रा पुलिस मुख्यालय में तैनात थी। वह पूर्व में भी दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना में लंबे समय से अपनी सेवाएं दी है। चिटफंड मामले में भी उन्होंने जांच कर अपनी सेवाएं दी है। उनकी सक्रियता एवं कार्य दक्षता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गयी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में उन्होंने कबीरधाम में भी कार्य किया है। दुर्ग जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम के पद पर पदस्थ होने से अपराध पर अंकुश लगेगा।

Related Articles

Back to top button