देश-विदेश

अब नगर निगम भिलाई के नए आयुक्त होंगे.. आई ए एस रोहित व्यास

भिलाई : भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रोहित व्यास अब नगर निगम भिलाई के नए आयुक्त होंगे। यहां के आयुक्त लोकेश कुमार को  नगर निगम दुर्ग  स्थानांतरित कर वहां आयुक्त बना दिया गया है।

राज्य शासन के द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने आज बड़ा फेरबदल किया गया है। इसी स्थानांतरण आदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रोहित ब्यास नगर निगम भिलाई के नए आयुक्त बनाए गए हैं।

वर्ष 2017 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री व्यास अभी जिला पंचायत बस्तर में मुख्य कार्यक्रम अधिकारी पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इस तरह से भिलाई नगर निगम को एक युवा आईएएस अधिकारी आयुक्त के रूप में मिलने जा रहा है जिससे यहां कामकाज में कसावट आने की उम्मीद की जा रही है। उल्लेखनीय है कि भिलाई नगर निगम के कामकाज में जिस तरह की गड़बड़ियां  और भर्राशाही है उससे यहां आयुक्त के रूप में  भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी की जरूरत महसूस की जा रही थी।

 

Related Articles

Back to top button