Uncategorized

भिलाई के खुर्सीपार ब्रांच बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने महतारी वंदन योजना के लिए महतारियो से KYC करने लिए 50-50 रुपए ,, बैंक के मैनेजर ने कहा- फोटोकॉपी का ले रहे चार्ज इसकी शिकायत अब कलेक्टर से

By Dinesh chourasiya

केवायसी के नाम पर महिलाओं से रुपए लेता कर्मचारी। - Dainik Bhaskar

दुर्ग जिले में महतारी वंदन योजना के लिए महिलाएं बैंक में KYC करवा रही है। लेकिन न्यू खुर्सीपार स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में महिलाओं से केवायसी के बदले 50-50 रुपए लिए जा रहे हैं। जबकि योजना के लाभ लेने के लिए सभी काम फ्री में होने हैं।

दरअसल, जब हमने मौके पर जायजा लिया, तो देखा की बैंक के पास एक बड़ा टेंट लगा हुआ था। जहां सैकड़ों की संख्या में महिलाएं महतारी वंदन योजना के लिए अपनी पासबुक लेकर केवायसी कराने पहुंची थी।

महतारी वंदन योजना के लिए KYC करने बड़ी संख्या में पहुंची महिलाएं।

बैंक मैनेजर ने आउटसोर्स से कर्मचारियों को बुलाया था

बैंक मैनेजर प्रशांत कुमार ने आउटसोर्स से कुछ कर्मचारियों को KYC करने के लिए बुलाया था। वो लोग हर महिलाओं से फॉर्म और KYC करने के लिए 50-50 रुपए ले रहे थे। जब बैंक मैनेजर प्रशांत कुमार से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि वो फोटोकॉपी का चार्ज ले रहे हैं। केवायसी का कोई चार्ज नहीं लिया जा रहा है। वो कर्मचारियों से कहेंगे कि अब किसी से रुपए नहीं लेंगे।

दूसरे बैंक में हो रहा निःशुल्क केवायसी

बैंक ऑफ बड़ौदा के पास ही दूसरे बैंक में भी केवायसी का कार्य चल रहा है। वहां महिलाओं का केवायसी निशुल्क किया जा रहा था। उनसे किसी तरह का कोई चार्ज नहीं लिया जा रहा था।

आम आदमी पार्टी करेगी कलेक्टर से शिकायत

आम आदमी पार्टी के नेता जसप्रीत सिंग का कहना है कि महिलाओं को धूप में खड़े कर पहले तो केवायसी किया जा रहा है। उनके लिए पानी तक की व्यवस्था नहीं की गई है। साथ ही उन्हें धोखे में रखकर उनसे 50 रुपए केवायसी के नाम पर लिया जा रहा है।

इसकी शिकायत कलेक्टर दुर्ग से करेंगे। उनका कहना है कि ऐसे बैंक मैनेजर और वहां के कर्मचारियों के ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button