Uncategorized

रायपुर में छोटे भाई को गोली मारकर उतारा मौत के घाट फिर घूम रहा था अपनी थार में.. पुलिस ने धर दबोचा

By Dinesh chourasiya

 

 

रायपुर: भाई को गोली मारकर हत्यारा भाई बेख़ौफ़ होकर अपनी थार कार में सरपट शहर के चक्कर लगा रहा था। इस दौरान रायपुर पुलिस ने उसे धर दबोचा। फ़िलहाल वह पुलिस के कब्जे में हैं। पुलिस उससे हत्या की वजह और पूरे घटनाक्रम को लेकर कड़ाई से पूछताछ कर रही हैं। दूसरी तरफ मृत युवक के शव को भी वैधानिक कार्रवाई के लिए अस्पताल भेज दिया गया हैं। हैरान कर देने वाला पूरा मामला रायपुर के सैफायर ग्रीन का हैं।

दरअसल देर रात कारोबारी पीयूष झा ने अपने ही छोटे भाई पराग झा को गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद उसने अपनी माँ को मोबाईल पर वीडियों कॉल किया और हत्या की जानकारी दी। इस घटना की खबर जैसे ही विधानसभा पुलिस को मिली वह भी मौके के लिए रवाना गए। पराग झा की लाश खून से तरबतर पड़ी थी लेकिन हत्यारा पीयूष मौके से गायब था, वही आज सुबह उसे अपनी थार कार में घूमते हुए हिरासत में ले लिया हैं।

 

Related Articles

Back to top button