
Uncategorized
राजनांदगांव में BJP सांसद संतोष पाण्डेय को मिली WhatsApp कॉल पर धमकी, परिवार में दहशत जाने क्या है पूरा मामला
By Dinesh chourasiya
राजनांदगांव | : राजनांदगांव के BJP सांसद संतोष पाण्डेय के अपहरण की धमकी मिलने से हड़कम्प मच गया है।
बताया जा रहा कि उनकी पत्नी के मोबाइल पर विदेश के नम्बर से वाट्सअप (WhatsApp call) कॉल कर उनके अपहरण की धमकी ढ़ी गई है। फोन उनके पुत्र ने रिसीव किया जिसमे दो दिन में सांसद को अपहरण करने की दी गई। धमकी भरे फोन के बाद परिवार में दहशत का माहौल है।
वहीं परिजनों ने सांसद को तत्काल पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी उस समय वे राजनांदगांव के एक कार्यक्रम में थे । सांसद ने SP से शिकायत कर जांच की मांग की. यह पूरा मामला सिटी कोतवाली का बताया जा रहा।















