Uncategorized

भिलाई के सेक्टर-9 अस्पताल में धूप और बारिश से बचाव के लिए नया शेड बना, 300 वाहनों की होगी पार्किंग, पूरा मटेरियल बीएसपी का

By Dinesh chourasiya

बीएसपी के सेक्टर- 9 अस्पताल में पार्किंग व्यवस्था को बेहतर किया गया है। अब तक चिकित्सकों के वाहनों को रखने के लिए शेड था लेकिन अन्य स्टाफ के लिए इसकी व्यवस्था नहीं थी। जिसके कारण उनके वाहन गर्मी में धूप और बारिश में पानी के बीच खड़ा करना पड़ रहा था।

इतना ही नहीं कर्मियों के पार्किंग स्थल समतल नहीं होकर उबड़-खाबड़ होने की वजह से बारिश में उन गड्ढों में पानी भर जाता है। जिसके कारण वाहन तक पहुंचने में कर्मियों और मरीज के परिजन को परेशानी हो रही थी। इसे ध्यान में रखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने चिकित्सकों के वाहनों के पार्किंग स्थल परिसर में ही स्टाफ के लिए पार्किंग स्थल के डेवलप किया है। जिसमें एक समय में 300 से अधिक दोपहिया वाहन पार्क किए जा सकते हैं। सेक्टर-9 अस्पताल चिकित्सकों के कार जैसे चार पहिया वाहनों को पार्क करने के लिए मरच्यूरी मार्ग किनारे शेड की व्यवस्था है। यह परिसर करीब पौन एकड़ का है।

पुराने पार्किंग स्थल से स्टाफ के वाहन हो रहे थे चोरी अस्पताल परिसर में कर्मचारियों के वाहन पार्किग की अलग से व्यवस्था पंप हाउस के पास की गई थी। लेकिन जमीन समतल नहीं होने की वजह से बारिश के दिनों में परिसर में कीचड़ हो जाता था। इसके अलावा शेड की साइज छोटी होने की वजह से कुछ ही वाहन उसमें पार्क हो पाते थे। बाकी दोपहिया वाहन खुले में पार्क किए जा रहे थे। साथ ही इस पार्किंग स्थल की अस्पताल बिल्डिंग से दूर भी होने से कर्मियों को परेशानी हो रही थी।

Related Articles

Back to top button