Uncategorized

भिलाई में  बाबा की बारात के लिए 31 हजार कार्ड बंटेंगे, महिलाएं लगा रहीं हल्दी, चावल

By Dinesh chourasiya

भिलाई |पूरे प्रदेश में महाशिवरात्रि पर भोले बाबा की भव्य बारात भिलाई में निकलती है। इस वर्ष भी बाबा की बारात के लिए बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी है। यह आयोजन का 16वां वर्ष है। प्रदेशभर में 31 हजार आमंत्रण कार्ड बांटने का फैसला लिया गया है।

इसकी शुरुआत होने वाली है। महिलाओं ने कार्ड वितरण से पहले हल्दी-चावल लगाना शुरू कर दिया है। इसका वितरण 16 फरवरी से शुरू किया जाएगा। इसे शुभ माना जाता है। समिति के अध्यक्ष व भिलाई निगम के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने बताया कि 8 मार्च को हथखोज इंदिरा नगर से भोले बाबा की बारात निकलेगी। इसमें व्यवस्था को लेकर अलग-अलग समितियां बनाई गई है। दया सिंह ने बताया कि बारात के कार्ड वितरक महिला समिति में मंजू मिश्रा, प्रभा सिंह, मधु कुमारी, पुष्पा सिंह, हेमलता बिसाई, लक्ष्मी चौहान, पुष्पा राव, बेबी शर्मा सहित अनेक महिलाएं शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button