Uncategorized

दुर्ग में उर्दू के गुरुजी गंदे हैं, गंदी हरकतें करते हैं’  बच्ची ने मां-बाप को सुनाई पीड़ा, बोली- ट्यूशन टीचर करता है अश्लील हरकत पुलिस ने आरोपी को लिया है हिरासत में भेजा जेल

By Dinesh chourasiya

आरोपी टीचर पुलिस की गिरफ्त में - Dainik Bhaskar

दुर्ग जिले की पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने उर्दू और अरबी का ट्यूशन पढ़ाने वाले टीचर को गिरफ्तार किया है। टीचर पर आरोप है कि वो स्ट्यूशन के दौरान एक नाबालिग बच्ची से अश्लील हरकत कर रहा था। पूरा मामला पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र का है।

नाबालिग बच्ची ने अपने मां-बाप को बताया कि उर्दू के गुरुजी गंदे हैं और गंदी हरकतें करते हैं। इसके बाद माता-पिता ने ट्यूशन टीचर के खिलाफ पद्मनाभपुर थाने में मामला दर्ज कराया।

उर्दू और अरबी का ट्यूशन पढ़ाता है आरोपी

​​​​पद्मनाभपुर थाना टीआई अनिल साहू ने बताया कि घटना थाना क्षेत्र के फोकटपारा कसारीडीह की है। फोकटपारा घासीदास नगर वार्ड-44 निवासी हामिद अली (50 वर्ष) अपने घर पर उर्दू और अरबी का ट्यूशन पढ़ाता है।

अकेले पाकर अश्लील हरकतें

11 साल की बच्ची 8 महीने से उसके घर अरबी और उर्दू भाषा की ट्यूशन पढ़ती थी। आरोपी शिक्षक बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। जब बच्ची ने ये बात किसी को नहीं बताई तो उसके हौसले बढ़ गए। धीरे धीरे उसकी हरकते और बढ़ने लगीं।

उर्दू के गुरुजी गंदे हैं और गंदी हरकतें करते हैं- बच्ची

बच्ची को जब उसकी गलत हरकतों का अहसास हुआ तो उसने पूरी बात अपनी मां को बताई। बच्ची ने कहा अब वो उस टीचर के पास ट्यूशन पढ़ने नहीं जाएगी। उर्दू के गुरुजी गंदे हैं और गंदी हरकतें करते हैं।

हामिद अली को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पद्मनाभपुर पुलिस ने आरोपी टीचर के हामिद अली के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button