भिलाई में रिसाली और सेक्टर- 6 में BSP ने अतिक्रमण मुक्त कराए 4 मकान, ठेले-खोमचे भी हटाए गए
By Dinesh chourasiya

बीएसपी इनफोर्समेंट टीम ने मंगलवार को कब्जेधारियों के खिलाफ कार्रवाई की। रिसाली और सेक्टर 6 में चार मकान खाली कराए गए। ठेले खोमचे वाले भी विभाग के निशाने पर रहे।
इनफोर्समेंट विभाग द्वारा रिसाली सेक्टर और सेक्टर 6 में अवैध कब्जेधारियों से कुल चार आवास खाली करवाकर मेंटेनेंस ऑफिस के हवाले किया गया। साथ ही सिविक सेंटर में अवैध कब्जेधारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पंचनामा बनाकर पांच ठेले जब्त किए गए। सेक्टर-1 में भी कार्रवाई की गई। अवैध कब्जेधारियों, भू माफियाओं और दलालों के खिलाफ इनफोर्समेंट विभाग की कार्रवाई निरंतर जारी है।







साथ ही कब्जेधारियों को चेतावनी दी गई कि यदि बीएसपी आवास और भूमि को कब्जा किया गया या ताला तोड़ा गया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। अपराध भी दर्ज करवाया जाएगा। वहीं लोगों से अपील की गई है कि यदि उन्हें बीएसपी आवास और बीएसपी भूमि की कब्जे की जानकारी मिलती है तो प्रवर्तन विभाग तथा पुलिस को सूचित करे।




