Uncategorized

रायपुर में बदले की नीयत से युवक को मारा चाकू:पहले फोन कर बुलाया, फिर चाकू से कर दिया ताबड़तोड़ वार, 2 पुलिस हिरासत में 

By Dinesh chourasiya

आरोपी रोशन और प्रत्यूष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। - Dainik Bhaskar

रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में दो युवकों ने पुराने विवाद का बदला लेने की नियत से एक युवक पर 12 से अधिक बार चाकू से हमला कर दिया। जिससे वो बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित की मां रेणु नेताम ने रविवार को थाने में FIR दर्ज कराई थी कि, शाम सवा 6 बजे के आसपास बेटे जय नेताम को प्रत्यूष बल्थरे ने फोन कर कैनाल रोड यात्री प्रतीक्षालय के पास बात करने बुलाया था। वहां जय पहुंचा और रोशन मरकाम पहले से मौजूद था।

पुराने मामले में चाकू से हमला

जय नेताम के वहां पहुंचते ही आरोपी उससे उलझ गए। पुरानी बातों को लेकर बहस करने लगे। विवाद बढ़ा तो गाली-गौलाज कर मारपीट करने लगे। इसी बीच रोशन और प्रत्यूष ने मिलकर उस पर चाकू से वार कर दिया। जिससे उसके हाथ, पैर, पेट और शरीर के कई अन्य जगहों पर चोट आई है।

पकड़े गए आरोपी

इस घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। वहीं आरोपी रोशन और प्रत्यूष गिरफ्तार कर आगे की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button