छत्तीसगढ़

CG  BREAKING: ब्रेक फेल होने से भीषण सड़क हादसा, बलरामपुर में पिकअप पलटा, CAF के 2 जवानों की मौत, 1 घायल

By Dinesh chourasiya

बलरामपुर । बलरामपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक पिकअप वाहन  बुधवार देर रात दुर्घटनाग्रस्त  हो गई। हादसे में दो जवान की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल है ।  बताया जा रहा है कि ब्रेकफेल  होने की वजह से हादसा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा जिले के सामरी थाना क्षेत्र के भूताही मोड का है। CAF के  जवान पिकअप में सवार होकर आ रहे थे तभी भूताही मोड के पास गाड़ी की ब्रेकफेल हो गई और वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दो  जवान की मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button