
Uncategorized
CG के पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के ठिकानों पर चल रही इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड खत्म, घर से क्या-क्या लेकर गई IT टीम!
By Dinesh chourasiya
बता दें कि आयकर की टीम पूर्व मंत्री के सरगुजा स्थित ठिकानों पर 5 दिन से लगातार कार्रवाई कर रही थी. इसके अलावा रायपुर स्थित ठिकानों पर भी टीम ने रेड मारी थी.
बता दें कि, 31 जनवरी की तड़के आयकर विभाग ने रायपुर, दुर्ग, भिलाई, रायगढ़ समेत प्रदेश के कई जिलों में छापेमारी की थी. पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के अंबिकापुर स्थित घर और रायपुर विधायक कॉलोनी स्थित घर, दफ्तर पर भी आईटी की टीम पहुंची थी. वहीं रायपुर के राजीव नगर स्थित चंद्रभान शेरवानी समेत लॉ विस्टा सोसाइटी में कारोबारी अमर होरा के घर, तेलीबांधा स्थित संदीप जैन के ठिकानों और दुर्ग-भिलाई में चौहान ग्रुप के घर और ऑफिस में छापा पड़ा











