Uncategorized

दुर्ग में घर के सामने खड़ी सफारी गाड़ी में लगी आग:बुझाने से पहले ही जलकर हुई खाक, पुलिस मामले की जांच में जुटी

By Dinesh chourasiya

टाटा सफारी में लगी आग - Dainik Bhaskar

दुर्ग जिले में घर के बाहर खड़ी एक टाटा सफारी कार में रविवार सुबह किसी ने आग लगा दी। गाड़ी से धुआं उठता देख घर वाले बाहर निकले, तो गाड़ी के अंदर आग धधक रही है। उन्होंने तुरंत मोहन नगर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद अग्निशमन दल बुलाया गया। लेकिन तब तक गाड़ी जलकर खाक हो गई।

जानकारी के मुताबिक यह गाड़ी जवाहर नगर निवासी मंजीत सिंह की है। मंजीत सिंह ने बताया कि वो हर दिन की तरह गाड़ी को उसी जगह पर पार्क किया था। रविवार सुबह कुछ लोगों की आवाज आई, तो उन्होंने देखा कि उनकी कार के पास से धुंआ निकल रहा है। इसके बाद डायल-112 में फोन कर पुलिस को सूचना दी गई।

आग से गाड़ी पूरी तरह जली

जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें रविवार सुबह जैसे ही आग लगने की सूचना मिली एक दमकल को टीम के साथ वहां रवाना किया। टीम ने मौके पर पहुंचकर पानी और फोम की मदद से आग को बुझाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी।

जिस जगह पर कार पार्क थी वहां और भी गाड़ियां पार्क थीं। यदि टीम जल्द आग को नहीं बुझती तो आग दूसरी गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लेती।

किसी शरारती तत्व का कार्य

मोहन नगर पुलिस का कहना है कि घर के पास पार्क गाड़ी में आग सुबह ऐसी ही नहीं लगती। ये किसी शरारती तत्व का कार्य है। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। उस क्षेत्र में उस दौरान जो भी आया होगा सीसीटीवी कैमरे से उसकी पहचान जरूर हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button