Uncategorized

CG में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 3 जवान शहीद, 6 नक्सली भी मारे गए, 8 घायल जवानों का रायपुर में चल रहा इलाज, सीएम साय ने जवानों की शहादत पर जताया शोक

By Dinesh chourasiya

रायपुर/बीजापुर. छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर जिले की सीमावर्ती क्षेत्र टेकलगुड़ेम गांव में आज पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 3 जवान शहीद हुए. 15 जवान घायल भी हुए हैं. वहीं 6 नक्सली भी मारे गए हैं. इन माओवादियों के शव को ले जाने में नक्सली कामयाब भी हो गए. इसकी पुष्टि बस्तर आईजी पी. सुंदरराज ने की. 3 जवान शहीद होने पर सीएम विष्णुदेव साय ने शोक जताया है.

मुठभेड़ में घायल 8 जवानों को हेलीकॉप्टर से रायपुर लाया गया है. घायल जवानों को एयरपोर्ट से ग्रीन कॉरिडोर बनाकर देवेंद्र नगर स्थित श्री नारायण अस्पताल, और मोवा स्थित बालाजी अस्पताल लाया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा. वहीं 7 जवानों को मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. सीआरपीएफ कोबरा 201 बटालियन के जवान रावत ओमप्रकाश, मलकीत सिंह, टी मधु कुमार और अविनाश शर्मा को रायपुर के नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज शुरू हो गया है.

शहीद जवानों की सूची

  • 01 आरक्षक देवन सी, 201 कोबरा
  • 02 आरक्षक पवन कुमार, 201 कोबरा
  • 03 आरक्षक लाम्बधर सिन्हा, 150 सीआरपीएफ

घायल जवानों की सूची

  • 01 लखवीर, डिप्टी कमांडेंट 201 कोबरा
  • 02 राजेश पंचाल, असिस्टेंट कमांडेंट 201 कोबरा1
  • 03 खेडकर रामदास, प्रधान आरक्षक 201 कोबरा
  • 04 अखिलेश यादव, प्रधान आरक्षक 201 कोबरा
  • 05 हरेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक 201 कोबरा
  • 06 मोहम्मद ईरफान, प्रधान आरक्षक, 201 कोबरा
  • 07 गोपीनाथ बासुमताढी, आरक्षक 201 कोबरा
  • 08 मनोज नाथ, आरक्षक 201 कोबरा
  • 09 विकास कुमार, आरक्षक 201 कोबरा
  • 10 बेनूधर साहू, आरक्षक 201 कोबरा
  • 11 टी. मधुकुमार, आरक्षक 201 कोबरा
  • 12 मलकित सिंह, आरक्षक 201 कोबरा
  • 13 ई. वेंकटेश, आरक्षक 201 कोबरा
  • 14 अविनाश शर्मा, आरक्षक 201 कोबरा
  • 15 राउत ओमप्रकाश, आरक्षक 201 कोबरा

 

सीएम ने घायल जवानों की समुचित इलाज के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा एवं बीजापुर जिले की सीमा पर स्थित ग्राम टेकलगुड़ेम ( थाना जगरगुंडा,सुकमा) में माओवादी मुठभेड़ की कड़ी निन्दा की है. उन्होंने ट्वीट कर घटना में वीरगति प्राप्त करने वाले 3 जवानों की शहादत पर गहरा दुःख प्रकट किया है. साय ने शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने मुठभेड़ में घायल 14 जवानों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश देते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है.

Related Articles

Back to top button