Uncategorized

भिलाई में बिल्डर ने जेसीबी से मंदिर को तोड़ा FIR दर्ज : नजूल की खाली जमीन पर कालोनी के लोगों ने बनवाया था मंदिर, बिल्डर ने जमीन को बताया अपना तोड़ दिया मंदिर 

By Dinesh chourasiya

मंदिर को जेसीबी से तोड़ते हुए - Dainik Bhaskar

भिलाई में एक बिल्डर ने नेवई थाना अंतर्गत जेसीबी से मंदिर को तोड़फोड़ दिया। इसके बाद हिंदू संगठन ने इस मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। नेवई पुलिस ने धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने को लेकर आरोपियों के खिलाफ धारा 295, 34 के तहत अपराध दर्ज किया है।

नेवई पुलिस ने बताया कि शांतिकुंज रिसाली सड़क 19 डी प्लाट नंबर 18 निवासी विनय सिंह ने नेवई थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि रिसाली वासियों ने मिलकर वहां एक शिव मंदिर का निर्माण कराया था। उस मंदिर को धनोरा निवासी और पेश से बिल्डर राकेश सिंह और एएन सिंह ने जेसीबी से तोड़ दिया है। इससे कालोनी वासियों की धार्मिक भावना को ठेस पहुंची है।

मंदिर को उखाड़कर फेंक दिया, लोगों ने जताया विरोध
मंदिर को उखाड़कर फेंक दिया, लोगों ने जताया विरोध

विनय सिंह ने बताया कि उन्होंने मंदिर सड़क नंबर 19 सी और 19 डी के बीच पड़ी खाली जगह में बनवाया था। वहां पूरे रीति रिवाज के साथ भगवान शिव और राम की प्रतिमा स्थापित की गई थी। 22 जनवरी को मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम भी रखा गया था। कालोनी वासियों ने बताया कि जिस जमीन पर मंदिर बनाया गया है वह नजूल की जमीन है। बिल्डर राकेश सिंह और एएन सिंह ने उसे अपना बताकर जेसीबी से तोड़ दिया है।

शहर के जानेमाने बिल्डर हैं दोनों आरोपी

बताया जा रहा है कि राकेश और एएन सिंह शहर के जाने माने बिल्डर हैं। उनके द्वारा कल्पतरु, शांति वाटिका, कल्प कृति जैसे बड़े अपार्टमेंट बनाए हैं। भिलाई तीन में भी इनका बड़ा प्रोजेक्ट का काम चल रहा है। कालोनी वासियों का कहना है कि उन्होंने पूजा पाठ के लिए उक्त मंदिर का निर्माण किया था। दोनों बिल्डर भाईयों ने मिलकर मंदिर को उखाड़कर फेंक दिया दिया। इससे उनकी धार्मिक भावना को ठेस पहुंची है।

सनातन हिंदू समाज के सदस्य पहुंचे थाने, सौंपा ज्ञापन

इधर मामले की जानकारी होते ही सनातन हिंदू समाज के लोग मोहल्ले वासियों व विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकताओं के साथ नेवई थाने पहुंचे। उन्होंने मंदिर तोड़ने का विरोध करते हुए मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर सुुुमित, प्रमोद सिंह, सीबी सिंह,संतलाल देशलहरा, अशोक गोंडा, एम के.साहू, राजेश शर्मा, मनीष यादव, नीतू सिंह, प्रीति सिंह, वर्षा त्रिवेदी, सुशील टंडन, आशा देशलहरे, रामलोचन तिवारी, बबलू सिंह, आदित्य सिंह, पुष्पराज सिंह, रोशन गुप्ता, ऐश्वर्य सोनी, जीवेश उपाध्याय आदि थे।

Related Articles

Back to top button