
दुर्ग जिले में नए साल में टेक्नोलॉजी से ट्रैफिक सुधारेगी दुर्ग यातायात पुलिस गाड़ियों की गति रोकने स्पीड वाइलेशन कैमरे लगाने तैयारी
By Dinesh chourasiya
नए साल में शहर की व्यवस्था को टेक्नोलॉजी के माध्यम से व्यवस्थित किया जाएगा। इसके लिए जिले की यातायात पुलिस ने सर्वे के बाद प्लान तैयार कर लिया है। इसके तहत सबसे पहले ट्रैफिक पुलिस वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगाएगी। इसके लिए रसमड़ा, बाफना टोल प्लाजा से पहले डी-मार्ट के पास और जंजगिरी में जगह का चयन किया गया, जहां स्पीड वाइलेशन कैमरे लगाए जाएंगे।
इसके अलावा आईटीएमएस को भी अपग्रेड किया जाएगा। ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर ने बताया कि इसके लिए शहर और ग्रामीण क्षेत्र में सर्वे कराया गया था, जिसकी रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। इस रिपोर्ट में सेकंड फेज में जहां-जहां सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। उन जगहों पर भी चिन्हित कर लिया गया। योजना को धरातल में उतारने के लिए प्रस्ताव बनाकर पुलिस मुख्यालय को भेजा गया है। बजट का आवंटन होने के बाद आने वाले तीन से चार माह में काम शुरू कर दिया जाएगा। ऐसे में अब शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के यातायात व्यवस्था टेक्नोलॉजी के माध्यम से कंट्रोल की जाएगी। सेक्टर-6 में तैयार कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा।







तीन स्थानों पर तेज रफ्तार से गुजरते हैं वाहन, कैमरे लगेंगे ट्रैफिक पुलिस के अफसरों का कहना है कि सर्वे के दौरान ऐसे मार्गों या स्थानों को चिन्हित किया गया, जहां शहर में प्रवेश और शहर से बाहर जाने के वाहनों की रफ्तार काफी तेज रही है। इसके चलते कई दफा दुर्घटना का कारण भी यही स्थान बनते हैं। इसके चलते सर्वे में तीन स्थान चिन्हित किए गए हैं। इसमें बाफना टोल प्लाजा क्रास करने के बाद वाहनों की रफ्तार अधिक रहती है। इसी रसमड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में तेजी से वाहन गुजरती है। यहीं पर कैमरे लगाए जाएंगे ।




