Uncategorized

श्रीराम मंदिर, सीएम योगी और STF चीफ को बम से उड़ाने की धमकी, इस शख्स ने भेजा ई-मेल..प्रशासन अलर्ट

By Dinesh chourasiya

:

भारतीय किसान मंच और राष्ट्रीय गौ परिषद से जुड़े देवेंद्र तिवारी को 27 दिसंबर को दोपहर 2:07 पर एक ई-मेल मिला है। इसमें आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए आरोपी ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और एसटीएफ चीफ अमिताभ यश को बम से उड़ाने की धमकी दी है।

लखनऊ। अयोध्या में पीएम मोदी बीते दिन ही दौरे पर थे। पीएम के दौरे के एक दिन बाद ही श्रीराम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मेल में राम मंदिर, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और यूपी एसटीएफ के मुखिया अमिताभ यश को बम से मारने की बात कही गई है।

ईमेल भेजने वाला खुद को आईएसआई से जुड़ा हुआ बताया है। आरोपी ने यह ईमेल भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी को भेजा है। इस मामले के सामने आने के बाद लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार भारतीय किसान मंच और राष्ट्रीय गौ परिषद से जुड़े देवेंद्र तिवारी को 27 दिसंबर को दोपहर 2:07 पर एक ई-मेल मिला है। इसमें आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए आरोपी ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और एसटीएफ चीफ अमिताभ यश को बम से उड़ाने की धमकी दी है। ई-मेल भेजने का वाले का नाम जुबेर हुसैन (खान) बताया है। उसका कहना है कि वो आतंकवादी संगठन आईएसआई से जुड़ा हुआ है और वो इन तीनों लोगों की वजह से परेशान है।

Related Articles

Back to top button