Uncategorized

भिलाई सुपेला संडे मार्केट की ट्रैफिक व्यवस्था देखने शाम को फिर पहुंचे विधायक रिकेश सेन 

By Dinesh chourasiya

 

भिलाई । यातायात व्यवस्था को दिन भर बाधित करने वाले बेतरतीब संडे मार्केट आज शाम 7 बजे के आस पास  पहुंचे वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने कुछ स्थानों पर  अव्यवस्था देख पुलिस टीम को तत्काल बुलाया और आवश्यक निर्देश दिए। आज विधायक की पहल पर निगम आयुक्त  रोहित ब्यास दिए गए निर्देश का क्रियान्वन जांचने पर अधिकांश दुकानदारों ने परिपालन किया जिससे मार्केट व्यवस्था काफी हद तक ठीक रही। इस दौरान नो पार्किंग जोन में खड़े दोपहिया एवं चार पहिया वाहनधारियों को विधायक रिकेश सेन ने निर्देश एवं चेतावनी दोनों ही दी।

उन्होंने कहा कि यह अंतिम अवसर है इसलिए ध्यान में रखते हुए बनाई गई व्यवस्था का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए। वरना कार्रवाई सुनिश्चित है, दोबारा अवसर गलती करने वालों को नहीं दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान मार्केट में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के निर्देशों के पश्चात आज संडे को मार्केट में सुव्यवस्थित परिस्थितियों निर्मित होने पर मार्केट में उपस्थित ग्राहकों एवं आमजनों के द्वारा शाम को पुन: निरीक्षण पर पहुंचे विधायक को आई लव यू कह कर आभार भी व्यक्त किया एवं खुशी जाहिर की कि यही व्यवस्था आगे भी भविष्य में निरंतर बनी रहे, जिससे कि आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की और सुविधा का सामना ना करना पड़े। विधायक को मार्केट में अचानक पहुंचा देख पुलिस टीम भी दौड़ती मौके पर पहुंची और व्यवस्था बनाने जुटी रही।

Related Articles

Back to top button