छत्तीसगढ़

पेट्रोल भरवा रहे युवक की हत्या: मारपीट के बाद सड़क पर दौड़ाया फिर मार दिया चाकू

भिलाई। पंप में पेट्रोल भराने पहुंचे युवक पर चाकू से हमला कर अज्ञात युवक मौके से फरार हो गए। तीन दिन बाद अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 307, 302, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है।

कुम्हारी पुलिस ने बताया कि देवबलौदा निवासी प्रवीण कुमार यादव 21 वर्ष अपने दोस्त विनय कुमार, मोहन यादव, खिलेश सिंह 1 जनवरी की रात घर से कुम्हारी स्थित दशमेश ढाबा एक्टिवा में खाना खाने निकले थे। खाना खाने के बाद एक्टिवा में पेट्रोल खत्म होने पर ढाबा के सामने स्थित आनंद पेट्रोल पंप पहुंचे। जहां पर रात 12 बजे तीन बाइक, स्कूटी सवार चार युवक भी पंप पहुचे थे। युवकों ने खिलेश के साथ गाली गलौज करना शुरु कर दिया। जिसका विरोध करने पर आरोपी युवकों ने खिलेश, मोहन, विनय के साथ मारपीट करने लगे।

एक युवक मारपीट भी करने लगा। आरोपियों में एक पतला लंबा गोरा बड़े बाल वाला युवक चाकू निकालकर सड़क पर दौड़ाते रहा। पीड़ित युवक अपनी जान बचाकर भागते रहे। तभी कम हाईट पीला शर्ट ब्लू जींस पहना युवक व उसके साथियों ने प्रवीण यादव को जान से मारने की धमकी देकर पेट में चाकू से वार कर दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी युवक अपने वाहनों से फरार हो गए।

खून से सने प्रवीण को पुलिस ने यादव मेकाहारा अस्पताल रायपुर में उपचार के लिए दाखिल कराया गया। जहां उपचार के बाद गुरुवार को दम तोड़ दिया। कुम्हारी टीआई सुधांशु बघेल ने बताया कि युवक खाना खाने ढाबा पहुंचे थे। उसके बाद पेट्रोल पंप पहुंचे थे। मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

 

Related Articles

Back to top button