Uncategorized

CG के इस शहर में कुत्तों का आतंक:कुत्तों को मार नहीं सकते और रखने की जगह नहीं, इसलिए नसबंदी के बाद छोड़ रहे

By Dinesh chourasiya

रायपुर की सड़कों पर ऐसे ही नजर आता है आवारा कुत्तों का झुंड।​​​​​​​ - Dainik Bhaskar
  • दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त… टोल फ्री नंबर निदान पर रोज दर्जनभर शिकायतें, फिर भी कुत्तों पर नियंत्रण में निगम फेल

राजधानी रायपुर में कुत्तों का आंतक बढ़ गया है। ब्रीडिंग सीजन होने के कारण इस वक्त कुत्ते ज्यादा खूंखार हैं। वाहन और पैदल चलने वालों को देखते ही वे दौड़ाने लगे हैं। रात के समय उनका खौफ सबसे ज्यादा होता है। कुत्तों पर नियंत्रण में नगर निगम फेल है। नगर निगम के टोल फ्री नंबर निदान पर रोज दर्जनभर शिकायतें आ रही हैं। निगम कार्रवाई के नाम पर कुत्तों को पकड़कर नसबंदी के बाद उन्हीं इलाकों में छोड़ देती है, जहां से उन्हें पकड़ा गया है।

शहर के किसी भी वार्ड से शिकायत आने पर निगम का अमला कुत्तों को पकड़ रहा है। रोज 15 से 20 कुत्ते पकड़े जा रहे हैं। उनकी नसबंदी करने के बाद उन्हें वापस उन्हीं इलाकों में छोड़ा जा रहा है, जहां से पकड़े गए थे। किसी इलाके में यदि 50 के आसपास कुत्तों का डेरा है तो निगम शिकायत करने पर करीब दर्जनभर कुत्ते पकड़कर ले जाता है और नसबंदी कर देता है। बाकी बचे कुत्तों की वंशवृद्धि हो जाती है और नसबंदी फेल हो जाता है।

बता दें कि कुत्तों को लेकर देश में सख्त नियम है कि उन्हें मारा नहीं जा सकता। पशु क्रूरता का हवाला देकर कुत्तों को मारने पर प्रतिबंध है। इसलिए नगर निगम के पास कुत्तों पर नियंत्रण के लिए सिर्फ नसबंदी ही एक मात्र उपाए है।

अंबेडकर अस्पताल में 7 माह में ​वै​क्सीनेशन

  • 1764 टीके 18 से कम आयु के
  • 2515 टीके 18 से अधिक आयु के

डॉग शेल्टर तैयार पर शुरू नहीं

कुत्तों के लिए नगर निगम ने सोनडोंगरी में डॉग शेल्टर तैयार किया है। करीब दो एकड़ खाली जमीन पर एक बाड़ा बनाया गया है। साथ ही यहां पर अस्पताल, डाक्टरों के रहने की व्यवस्था इत्यादि भी की गई है। डॉग शेल्टर में एक साथ करीब 50 कुत्तों को रखने की व्यवस्था है। निगम अफसरों के अनुसार शहर में बीमार और खूंखार कुत्तों को पकड़कर यहां पर उनका इलाज और नसबंदी इत्यादि किए जाएंगे। इसके साथ ही लोग अपने पालतू कुत्तों को भी यहां पर शुल्क देकर कुछ दिनों के लिए रख सकेंगे। निगम को उम्मीद है कि शेल्टर चालू होने के बाद यहां पर नियमित तौर पर कुत्तों की नसबंदी हो सकेगी।

Related Articles

Back to top button