देश-विदेश

SC और HC के जजों की रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने की मांग

: बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सभी राज्यों के बार कॉउंसिल्स ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के जजों के रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने के लिए संविधान संशोधन करने की मांग की है। हाई कोर्ट के जजों 62 से बढ़ाकर 65 और सुप्रीम कोर्ट के जजों की रिटायरमेंट उम्र 65 से 67 वर्ष करने की मांग की गई हैं।

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने अपने बयान में कहा है कि इस प्रस्ताव की एक प्रति भारत के पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को भेज दी गाई है। बता दें कि इससे पहले जुलाई में केंद्रीय कानून मंत्री ने राज्यसभा को बताया था कि सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के जजों की रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं हैं।

Related Articles

Back to top button