अपराधदेश-विदेश

IPL मैच पर सट्टा लगाने वाले 9 सटोरिए को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायगढ़ः जिले की पुलिस सट्टे के कारोबार पर लगाम लगाने की कोशिश कर रही है। इसी बीच अब पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने आईपीएल सट्टा खिलाने वाले नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के पास से एक लैपटॉप, 8 मोबाइल, एक एलईडी, सट्टा पट्टी सहित दो कार और एक लाख नकद भी बरामद किया गया है। आरोपी आईपीएल में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के मैच के दौरान सट्टा लगा रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

दरअसल रायगढ़ पुलिस को चंद्रनगर में किराए के एक अपार्टमेंट में आईपीएल सट्टा खेलने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से 9 आरोपियों को क्रिकेट सट्टा खिलाते रंगे हाथों पकड़ा।

आरोपियों के पास से एक लाख नकद के अलावा 8 मोबाइल फोन, सट्टा लिखा रजिस्टर,एलईडी, लैपटॉप और दो कार जब्त किया गया है। पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी पेशेवर सट्टेबाज हैं और लगातार स्थान बदल बदल कर क्रिकेट सट्टा खिलाते थे। आरोपी अलग अलग बैंक एकाउंट से ट्रांजेक्शन भी करते थे।

 

Related Articles

Back to top button