
भिलाई मे धारदार हथियार लेकर गुण्डागर्दी करने वाला आरोपी गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक धारदार हथियार चाकू जप्त
By Dinesh chourasiya
04.08.2025 को रात्रि में थाना जामुल पुलिस को सूचना मिला की हेमंत कुमार जोशी नामक युवक धारदार हथियार चाकू रखकर शीतला तालाब के पास छावनी में सांस्कृतिक कार्यक्रम में आकर आने – जाने वाले लोगो को डरा – धमका रहा है।* जामुल पुलिस द्वारा मामले को संज्ञान में लेकर त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल घटना स्थल पर पहुंची *पुलिस को आता देख संदेही भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी से पूछताछ करने पर अपना नाम हेमंत कुमार जोशी* पिता स्व. बैशाखु राम जोशी उम्र 18 साल निवासी तीन तालाब लक्ष्मी चौक सेक्टर 11 खुर्सीपार का रहने वाला बताया। *आरोपी के कब्जे से धारदार हथियार चाकू जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किया गया।*







*धारा:- 25, 27 आर्म्स एक्ट*
*जप्ती*:- धारदार हथियार चाकू
*गिरफ्तार आरोपी* :- हेमंत कुमार जोशी पिता स्व. बैशाखु राम जोशी उम्र 18 साल निवासी तीन तालाब लक्ष्मी चैक सेक्टर 11 खुर्सीपार








