
Uncategorized
सीएम सुक्खू का बड़ा एलान, हिमाचल प्रदेश में सिर्फ एक बेटी के जन्म पर मिलेंगे दो लाख रुपये
By Dinesh chourasiya
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दो बेटियों के बाद परिवार नियोजन पर मिलने वाले 25 हजार रुपये की राशि को एक लाख रुपये करने की भी घोषणा की.
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए बड़ी घोषणा की है. सीएम सुक्खू ने हिमाचल में केवल एक बेटी के जन्म पर दो लाख और दो बेटियों के जन्म पर एक लाख देने की एलान किया है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय वर्कशॉप में सीएम सुक्खू ने कहा कि जिस परिवार में एक बेटी होगी, राज्य सरकार उस परिवार को दो लाख रुपये देगी. सीएम सुक्खू ने कहा कि दो बेटी पर एक लाख रुपये की रकम दी जाएगी. वर्तमान में एक बेटी होने पर 35 हजार रुपये देने का प्रावधान है.











मुख्यमंत्री ने पोस्ट में आगे लिखा, “इस मौके पर इंदिरा गांधी बालिका सुरक्षा योजना के तहत एक बेटी के बाद परिवार नियोजन अपनाने वाले परिवार को मिलने वाले 35 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि को बढ़ाकर दो लाख रुपये करने और दो बेटियों के बाद परिवार नियोजन पर मिलने वाले 25 हजार रुपये की राशि को एक लाख रुपये करने की भी घोषणा करता हू. एसआरएस डाटा 2018-20 के अनुसार हिमाचल प्रदेश का लिंगानुपात 950 है, जो देश में तीसरे स्थान पर है. हमें पहले स्थान पर आने के लक्ष्य को हासिल करना होगा. इस लक्ष्य को हासिल करने के दृष्टिगत मैं सभी जिलों से इस दिशा में हरसंभव प्रयास करने का आह्वान करता हूं.”




