उत्तरप्रदेशदेश-विदेश

VIDEO : प्लेटफॉर्म से नीचे गिरा शख्स, ऊपर से गुजरी तेज रफ्तार ट्रेन, और फिर…

उत्तर प्रदेश के इटावा के भरथना रेलवे स्टेशन से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां एक शख्स के ऊपर से ट्रेन गुजर गई, लेकिन उसे एक खरोंच तक नहीं आईं। ट्रेन के गुजरने के बाद यह शख्स उठकर खड़ा हो गया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक अंतर्गत भरथना रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की सुबह करीब पौने 9 बजे प्लेटफार्म नंबर 2 पर आगरा से चलकर सुपरफास्ट इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन स्टेशन पर पहुंची थी। इस दौरान एक रेल यात्री जल्दबाजी में ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश में नीचे गिर गया। इसी बीच ट्रेन पर चल पड़ी। जब तक लोगों को पता चला ट्रेन ने देखते ही देखते अपनी रफ्तार बढ़ा दी। नीचे गिरे यात्री के ऊपर से पूरी ट्रेन गुजर गई, हालांकि उसे एक खरोंच तक नहीं आईं।

 

वहीं इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक ट्रेन जाते हुए दिखाई दे रही है। वहीं ट्रेन जब गुजर जाती है, तो एक युवक उठकर खड़ा होता है। जिसके बाद लोग ताली बजाकर खुशी का इजहार करते हुए नजर आ रहे हैं।

इस यात्री की पहचान 35 वर्षीय भोला सिंह नसीरपुर बोझा बकेबर के रूप में हुई है। भोला ने बताया कि मैं झींझक कानपुर देहात जाने कि लिए सुबह पौने 9 बजे भरथना रेलवे स्टेशन पहुंचा। प्लेटफार्म पर एक बॉक्स से मेरा पैर टकरा गया। मैं पटरी के नीचे गिर गया। उसी समय इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन आ गई।

उसने बताया कि मैं उठना उचित नहीं समझा। चुपचाप आंख बंद करके लेट गया। ट्रेन के निकल जाने के बाद एक खरोंच तक नहीं आई। इसके बाद चैन की सांस लिया। कुछ देर के लिए सांस अटक गई थी। कुछ समझ नहीं आ रहा था कि क्या करें? वहीं प्लेटफार्म पर खड़े लोग इस हादसे का वीडियो बना रहे थे, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा हैं।

Related Articles

Back to top button