Uncategorized

रायपुर में AI गणेश प्रतिमा और पंडाल में आइटम सॉन्ग बजाने को लेकर हिंदू संगठनों ने हंगामा किया  4 घंटे प्रदर्शन; पुलिस ने खदेड़ा

By Dinesh chourasiya

रायपुर के लाखे नगर में स्थापित भगवान गणेश की AI प्रतिमा को लेकर पंडाल के बाहर जमकर बवाल हुआ। सिंधी युवा एकता गणेश उत्सव समिति के पंडाल के पास राम भक्त सेना और हिंदू संगठन के लोगों प्रदर्शन किया। संगठन ने कहा कि जब तक प्रतिमा को विसर्जित नहीं करेंगे, हम प्रदर्शन करते रहेंगे।

लाखे नगर में सड़क को जाम कर दिया गया। दोनों ओर गाड़ियों की कतार लग गई। बवाल के बीच 12 थानों के थानेदार मौके पर मौजूद रहे। साथ ही बड़ी तादाद में पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस और प्रशासन के समझाने पर मूर्ति को पर्दे से कवर किया गया। इस दौरान भीड़ को खदेड़ने हल्का बल प्रयोग किया गया। 4 घंटे तक हंगामे के बाद हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन खत्म किया।

हिंदू संगठनों का आरोप है कि पंडाल में देर रात फिल्मी और अशोभनीय गाने बजाए गए। शिकायत के बाद आजाद चौक पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि समिति को पहले भी प्रतिमा के मूल स्वरूप में स्थापना करने के लिए कहा गया था, लेकिन भगवान के स्वरूप के साथ छेड़छाड़ की गई।

पहले ये तस्वीरें देखिए-

लाखे नगर चौक स्थित गणेत प्रतिमा के पास हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया।
बवाल के बीच स्टेज की लाइट बंद कर दी गई थी।
लाखे नगर चौक स्थित गणेत प्रतिमा के पास हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान भीड़ को खदेड़ने हल्का बल प्रयोग किया गया।
मूर्ति ढंकने के बाद हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन खत्म किया।
मूर्ति ढंकने के बाद हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन खत्म किया।

स्टेज की लाइट बंद करवाई गई बवाल के बीच बजरंग दल के कार्यकर्ता ताली बजाकर भगवान हनुमान का भजन गाते रहे। स्टेज की लाइट बंद करवा दी गई थी। इस पूरे विवाद के बीच भी लगातार श्रद्धालु पहुंचते रहे। वे गणपति जी की फोटो क्लिक करते रहे।

हिंदू संगठन बोले- प्रतिमा के मूल स्वरूप में स्थापना करने के लिए कहा गया था, लेकिन इसके बावजूद भगवान के स्वरूप के साथ छेड़छाड़ की गई।
हिंदू संगठन बोले- प्रतिमा के मूल स्वरूप में स्थापना करने के लिए कहा गया था, लेकिन इसके बावजूद भगवान के स्वरूप के साथ छेड़छाड़ की गई।

सनातन धर्म का अपमान हुआ- नील कंठेश्वर महाराज नील कंठेश्वर मंदिर के पुजारी नील कंठेश्वर महाराज ने कहा कि सनातन धर्म का अपमान हुआ है। उन्होंने कहा कि हिंदू संगठन ने पहले ही ज्ञापन दिया था लेकिन बातों को नजर अंदाज किया गया।

4 घंटे तक हंगामे के बाद हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन खत्म किया।
4 घंटे तक हंगामे के बाद हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन खत्म किया।

पंडाल में अश्लील गीतों के साथ डांस कार्यक्रम कराया गया- हिंदू संगठन जगन्नाथ नगर निवासी खेमासागर हियाल (प्रवक्ता, राम भक्त सेना महानगर, रायपुर) ने इस संबंध में आजाद चौक थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया कि 4 सितंबर की सुबह लगभग 2:18 बजे समिति के पंडाल पर फिल्मी, अश्लील गीतों के साथ डांस कार्यक्रम कराया गया।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि समिति को पहले भी प्रतिमा के मूल स्वरूप में स्थापना करने के लिए कहा गया था, लेकिन इसके बावजूद भगवान के स्वरूप के साथ छेड़छाड़ की गई।

देखिए तस्वीरें-

हिंदू संगठनों का आरोप है कि पंडाल में देर रात फिल्मी और अशोभनीय गाने बजाए गए।
पंडाल के सामने ही 4 घंटे तक हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया।o
सिंधी युवा एकता गणेश उत्सव समिति के पंडाल के पास राम भक्त सेना और हिंदू संगठन के लोगों प्रदर्शन किया
बवाल के बीच श्रद्धालु पहुंचते रहे और दर्शन करते रहे।
मूर्ति ढंकने के बाद हिंदू संगठन ने प्रदर्शन खत्म किया। इस दौरान पुलिस बल तैनात रही।

Related Articles

Back to top button