Uncategorized

भिलाई से लापता हुई तीन लड़की  को दुर्ग पुलिस ने ढूंढ निकाला घर से नाराज़ होकर बिलासपुर चली गई थी 

By Dinesh chourasiya

 

दिनांक 06 फरवरी 2026 को सायं लगभग 04:00 बजे थाना सुपेला क्षेत्र अंतर्गत अर्जुन नगर कैंप-1, सुपेला की रहने वाली तीन बालिकाएं घर से नाराज होकर बिना बताए चली गई थीं। दिनांक 07 फरवरी 2026 को परिजनों द्वारा सूचना दिए जाने पर थाना सुपेला में गुमशुदगी के संबंध में अपराध क्रमांक 221/2026 एवं 222/2026 कायम कर विधिवत विवेचना में लिया गया।

बालिकाओं के गुम होने की सूचना प्राप्त होते ही दुर्ग जिला पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए , नगर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी एवं उप पुलिस अधीक्षक बालक विरुद्ध अपराध चित्रा वर्मा के नेतृत्व में चार अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। टीमों द्वारा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन, गवाहों से पूछताछ एवं संभावित स्थानों पर लगातार पतासाजी की गई। साथ ही आरपीएफ, जीआरपी एवं चाइल्ड लाइन को भी सूचना देकर समन्वय स्थापित किया गया।

प्राप्त सूचनाओं के आधार पर रेल्वे पुलिस द्वारा तीनों बालिकाओं को उसलापुर, जिला बिलासपुर से सकुशल बरामद किया गया है। बालिकाओं को नियमानुसार सुरक्षित चिल्ड्रन होम में रखा गया है। सूचना मिलने पर परिजन दुर्ग पुलिस के साथ बिलासपुर के लिए रवाना हो गए हैं।

 

 

Related Articles

Back to top button