भिलाई स्टील प्लांट में घुसकर 210 किलो स्क्रैब कॉपर चोरी करने वाले गिरोह के दो फरार आरोपी गिरफ्तार,
By Dinesh chourasiya








दिनांक 24.05.2026 को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) भिलाई द्वारा थाना भिलाई भट्ठी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 24.05.2026 को प्रातः लगभग 09:56 बजे भिलाई इस्पात संयंत्र के प्लेट मिल-03 के पीछे से कुछ व्यक्तियों द्वारा संयंत्र परिसर में अवैध रूप से प्रवेश कर 210 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर चोरी कर ले जाने का प्रयास किया गया, जिन्हें सीआईएसएफ द्वारा पकड़ा गया।




रिपोर्ट पर थाना भिलाई भट्ठी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान आरोपी नेमचंद यादव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 210 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर कीमत लगभग ₹1,26,000 जप्त किया गया तथा उसे दिनांक 24.05.2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था।
प्रकरण के शेष फरार आरोपी आकाश कुहीकर एवं प्रीतम कुमार उर्फ पंचू निषाद की लगातार तलाश की जा रही थी। दिनांक 27.07.2026 को दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों ने मुख्य आरोपी के साथ मिलकर भिलाई इस्पात संयंत्र में चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया। तत्पश्चात दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
आरोपी का नाम :
1. आकाश कुहीकर, उम्र 34 वर्ष, निवासी एमआईजी-02, क्वार्टर नं. 1745, ढांचा भवन, कुरूद, थाना जामुल, जिला दुर्ग।
2. प्रीतम कुमार उर्फ पंचू निषाद, उम्र 31 वर्ष, निवासी बजरंग पारा, मरोदा रेलवे स्टेशन के पास, स्टेशन मरोदा, थाना नेवई, जिला दुर्ग।
3. नेमचंद यादव, उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 16, बीआरपी कॉलोनी, स्टेशन मरोदा, जिला दुर्ग (पूर्व में गिरफ्ता






