छत्तीसगढ़

CG NEWS : गौ तस्करों पर चला पुलिस का चाबुक, ट्रक में भरकर ले जा रहे थे 60 मवेशी, दो की दम घुटने से हुई मौत

By Dinesh chourasiya

 

बलौदाबाजार। CG NEWS : जिले में गौ तस्करों का आतंक बढ़ता जा रहा है जहाँ बेख़ौब होकर तस्करी करते नजर आ रहे है। मवेशियों से भरी कन्टेनर वन विभाग के बेरियर को तोड़ते हुए नवागांव औऱ कोठारी के बीच रोड किनारे कीचड़ में जा फसी वही चालक कन्टेनर छोड़ भाग गए। यह मामला बीती रात सोनाखान चौकी अंर्तगत की घटना है।

दरअसल, विश्व हिंदू परिसद के द्वारा लगातार गौ तस्करों पर नजर बनाए रखी जा रही है। वहीं बीती रात भी इनके द्वारा सर्च किया गया। सर्च के दौरान कन्टेनर से भरी मवेशियों को तस्कर करते पाया गया, जो कि पीछा करते हुए जंगल के रास्ते बैरियरों को तोड़ते हुए नवागांव और कोठारी के बीच रोड किनारे कीचड़ में जा फसी। तो वहीं आरोपी तस्कर कन्टेनर छोड़ फरार हो गए।

कन्टेनर में लगभग 60 मवेशी मौजूद मिले, जिसमे से 2 मवेशी की मौत हो गई थी। कन्टेनर को कीचड़ से निकलने में पुलिस को काफी मस्कत करनी पड़ी। हाइड्रा और जेसीबी से गाड़ी को निकाला गया। CG04-NQ-6091 नम्बर की गाड़ी अरुण मिश्रा पिता रामलाल मिश्रा रायपुर के नाम पर बताया जा रहा है जो कि शिवरीनारायण, गिधौरी होते हुए पिथौरा की ओर जा रही थी। सोनाखान प्रभारी राजेन्द्र पाटिल के द्वारा उक्त कार्रवाई की गई। मवेशियों को महकम के बने गौठान में पशु चिकित्सो द्वारा 2 मृत मवेशियों का पीएम किया गया और बाकी 58 मवेशियों का उपचार कर छोड़ दिया गया है।

Related Articles

Back to top button