देश-विदेश

पैर का इलाज कराने गए शख्स का डॉक्टरों ने किया पेट का इलाज, थाने पहुंचा मामला

लालागंज में एक मरीज ने जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों पर जबरन पेट का ऑपरेशन करने का आरोप लगाया जबकि वह पैर का इलाज कराने जिला अस्पताल गया था। इसकी शिकायत लेकर वह जिलाधिकारी कार्यालय भी पहुंचा जहां से जांच का आश्वासन भी उसे मिला लालगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले राजकुमार के पैर में काफी गंभीर अल्सर हो चुका है जिसका इलाज कराने वह बार-बार जिला अस्पताल आता है. इसी क्रम में वह अस्पताल आया जहां पर राजकुमार ने डॉक्टरों पर पैसा मांगने और जबरन पैर का इलाज करने की बजाय पेट का ऑपरेशन करने का गंभीर आरोप लगाया.

वहीं जब इस बाबत मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ महेंद्र मौर्य से बात की गई तो उन्होंने कहा यह आरोप झूठे हैं. राजकुमार नामक व्यक्ति जिला अस्पताल में इलाज कराने आया था, इसके पहले भी वह कई बार आ चुका है क्योंकि उसके पैर में नॉन हीलिंग अल्सर है. उसको सजेस्ट भी किया गया कि वह केजीएमसी जाकर अपना इलाज करा ले लेकिन वह यहीं बना रहना चाहता है. उसे जब दूसरे वार्ड में भर्ती कर दिया गया तब उसने वहां मौजूद स्टाफ को धमकी देना शुरू कर दिया कि वह अपना पेट फाड़ कर सबको फंसा देगा और उसने वैसा ही किया।

Related Articles

Back to top button