
छत्तीसगढ़
CG : 2 सितंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, नवा रायपुर में आयोजित राजीव युवा मितान सम्मेलन को करेंगे संबोधित
By Dinesh chourasiya
रायपुर : : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 2 सितंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे. कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने जानकारी दी कि 2 सितंबर को दोपहर 1 बजे मेला ग्राउंड नवा रायपुर में विशाल राजीव युवा मितान सम्मेलन आयोजित है. इस सम्मेलन को कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी संबोधित करेंगे.
इस कार्यक्रम में सीएम भूपेश बघेल, उप-मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रभारी द्वय डॉ. चंदन यादव, सप्तगिरीशंकर उल्का, सह-प्रभारी विजय जांगिड़, सभी मंत्री एवं प्रदेश के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे.



















