छत्तीसगढ़

पहलवान ने महिला के सामने उतारी पैंट, फिर करने लगा अश्लील हरकतें

राजकोट : 24 साल के रेसलर काैैशल पिपालिया को छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जांच में पता चला कि वे अब तक करीब 100 महिलाओं के साथ इस प्रकार की हरकत कर चुका है। आरोपी ने अपना जुर्म पुलिस के समक्ष कबूला भी है। इस बार पीडि़ता योग ट्रेनर है।

पीड़िता ने राजकोट के मालवीय नगर पुलिस स्टेशन में 23 नवंबर को शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत करने वाली पीड़िता के मुताबिक बाइक पार्किंग करने वाले ठिकाने पर एक शख्स बैठा हुआ था। जब पीड़िता अपनी बाइक पार्क करने के बाद पास की ही इमारत की लिफ्ट से ऊपर की मंजिल की तरफ जाने लगी तभी यह शख्स अचानक लिफ्ट के सामने आ गया और दरवाजा अटका दिया। इसके बाद शख्स अपनी पैंट उतारकर पीड़िता की तरफ देख कर अश्लील हरकतें करने लगा।

पीड़िता ने उसे धक्के देकर लिफ्ट से बाहर धकेलने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता के थप्पड़ जड़ते हुए गला दबाने की कोशिश की। पीड़िता ने चीख-पुकार मचाई तो वह वहां से भाग खड़ा हुआ। मालवीयनगर के पुलिस इंस्पेक्टर आईएन सवालिया ने कहा, पिपालिया ने यह बात स्वीकार की है कि उसने करीब 100 महिलाओं के साथ अश्लील हरकत की। इस काम से उसे आनंद आता था।

हालांकि अब तक किसी ने शर्म की वजह से उसके खिलाफ शिकायत नहीं दर्ज करवाई थी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि पिपालिया रास्ते में आती-जाती महिलाओं के पीछे से हाथ मारता था। वह पहले आर्म्स ऐक्ट के तहत गिरफ्तार हो चुका है। आरोपी स्टेट लेवल का रेसलर रह चुका है और कई इनाम जीत चुका है।

 

Related Articles

Back to top button