दुर्ग जिले के कुम्हारी में घर के अंदर मिली दो सगे भाइयों की लाश : हत्या या आत्महत्या पुलिस जांच में जुटी,
By Dinesh chourasiya

दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हारून ग्रींस कालोनी के एक मकान में दो सगे भाइयों की सड़ी गली लाश मिली है। कालोनी वासियों को जब मकान से तेज दुर्गंध आई तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। जब पुलिस ने दरवाजा तोड़ा अंदर दोनों भाई की लाश पड़ी थी। ये हत्या है या आत्महत्या कुम्हारी पुलिस मामले की जांच कर रही है।







कुम्हारी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें शुक्रवार शाम 6.30 बजे हारून ग्रींस कालोनी से फोन आया था कि कालोनी के एक मकान से तेज दुर्गंध आ रही है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जब वहां जाकर मकान का दरवाजा तोड़ा गया और अंदर देखा तो अलग-अलग कमरे में दो सगे भाई सुधांशु शर्मा और हिमांशु शर्मा की लाश पड़ी थी।

पूछताछ में कालोनी वासियों ने बताया कि उन्हें पिछले दो दिनों से किसी ने नहीं देखा। जब आसपास के लोगों को उनके मकान से बदबू आई तब पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने सुधांशु और हिमांशु के परिजनों को बुलाया है। बताया जा रहा है कि दोनों के माता पिता पहले ही खत्म हो चुके हैं। उसी कालोनी में उनके परिवार वाले आसपास रहते हैं। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सुपेला अस्पताल स्थित मरचुरी भेज दिया है।





नशे के आदी थे दोनों भाई
पुलिस को पूछताछ में परिजनों ने बताया कि माता पिता की मौत के बाद से दोनों काफी सदमे में आ गए थे। वो दोनों काम पर ध्यान नहीं देते थे और शराब पीने के आदी हो गए थे। पुलिस आशंका जता रही है कि दोनों भाइयों ने मकान में बैठकर शराब पी और अधिक शराब पीने से उनकी मौत हुई। क्योंकि जब पुलिस की टीम कालोनी पहुंची और मकान का दरवाजा तोड़ा तो दो अलग-अलग कमरों में दोनों भाइयों का शौव पड़ा था।








