
मेडिकल जांच के लिए विदेश जाएंगी सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका रहेंगे साथ
नई दिल्ली: सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ चिकित्सा जांच के लिए विदेश यात्रा करेंगी। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बुधवार को बताया कि पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी मेडिकल जांच के लिए विदेश जाएंगी। नई दिल्ली लौटने से पहले वह अपनी बीमार मां को देखने भी जाएंगी। इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी भी उनके साथ रहेंगे।
जयराम रमेश ने यह भी जानकारी दी कि सांसद राहुल गांधी 4 सितंबर को दिल्ली में महंगाई पर हल्ला बोल रैली को संबोधित करेंगे। हालांकि यह उनके विदेश जाने और वापसी की तिथि नहीं बताई गई है।







श्री जयराम रमेश, सांसद और महासचिव (संचार), भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का वक्तव्य – pic.twitter.com/3auLPQyQTP
— Congress (@INCIndia) August 24, 2022
कांग्रेस के नए अध्यक्ष के लिए चुनाव प्रक्रिया जारी रहने के दौरान अज्ञात अवधि के लिए अप्रत्याशित विदेश यात्रा होने को लेकर सियासी अटकलें लगाई जा रही हैं। बता दें कि राहुल गांधी दोबारा अध्यक्ष नहीं बनना चाहते हैं। वह यह भी नहीं चाहते हैं कि उनके परिवार से कोई पार्टी का मुखिया बने।






