छत्तीसगढ़

नियमितीकरण की मांग को लेकर, रायपुर के धरना स्थल पर डटे हुए हैं प्रदेश भर के संविदा कर्मी

By Dinesh chourasiya

 

बिलासपुर : नियमितीकरण की मांग को लेकर बड़ी संख्या में प्रदेशभर के संविदाकर्मी रायपुर के तूता धरना स्थल पर डटे हुए हैं. नियमितीकरण के लिए सरकार की ओर से बनाई गई कमेटी के सदस्यों से तो संविदाकर्मियों की सोमवार को मुलाकात करने से पुलिस ने रोक दिया था. लेकिन नियमितीकरण पर ठोस फैसले के आने तक आंदोलन को जारी रखने के संकल्प को नहीं तोड़ पाए हैं.

सरकार के पौने पांच साल बीत जाने के बाद भी नियमितिकरण के संबंध में निर्णय नहीं लिया गया है. 2018 में चुनाव पूर्व जनघोषणा पत्र में आश्वासन मिला, सरकार आने के बाद भी 2019 में मुख्यमंत्री से आश्वासन मिला. जब भी संविदा कर्मचारी कांग्रेस नेताओं से मिले उन्हें मात्र आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला.

सरकार को चाहीये की अपने 10 दिवस दिवस के भीतर नियमितीकरण के वादे को जल्द पुरा करें अन्यथा हम किसान के बच्चे है कॉंग्रेस को हम वोट नही देंगे और लोगों को कॉंग्रेस नेताओं की वादा खिलाफी का दुहाई देते हुए कॉंग्रेस को वोट देने से मना करेंगे ।

Related Articles

Back to top button