Uncategorized

मंदिर में जल चढ़ाने जा रही महिला पर एसिड अटैक:6 महीने पहले साथ काम करते थे; महिला ने बातचीत बंद की तो युवक ने बदला लेने के नियत से हमला किया 

By Dinesh chourasiya

नंदिनी नगर थाना क्षेत्र में करीब 35 साल की एक महिला पर एसिड से हमला करने का मामला सामने आया है। महिला दुर्ग से धमधा की ओर जल चढ़ाने के लिए जा रही थी। इसी दौरान आरोपी ने उस पर एसिड फेंक दिया। घटना की सूचना मिलते ही नंदिनी नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर घटना की पूरी वजह जानने में जुटी है।

जंनकारी के अनुसार police  को नंदिनी नगर थाना क्षेत्र में महिला पर एसिड अटैक की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार महिला और आरोपी पहले से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं।

करीब छह महीने पहले दोनों एक ही कंपनी में काम करते थे। इसी दौरान दोनों के बीच जान-पहचान हुई थी। बाद में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि महिला पिछले कुछ दिनों से आरोपी से बातचीत नहीं कर रही थी। इससे आरोपी नाराज था। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि इसी नाराजगी में आरोपी ने महिला पर एसिड से हमला किया।

जल चढ़ाने जा रही थी महिला

पुलिस के मुताबिक, महिला दुर्ग से धमधा की ओर जल चढ़ाने के लिए जा रही थी। इसी दौरान उसके साथ यह घटना हुई। हमले के बाद महिला को चोट आई है। इस हमले में दो बच्चों के ऊपर भी एसिड की गिरा है। जिनका इलाज निजी अस्पताल में किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी और पीड़िता पहले से परिचित हैं। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं और पहले एक ही कंपनी में काम कर चुके हैं। दोनों के बीच पहले से विवाद की बात भी सामने आई है। हालांकि, विवाद किस बात को लेकर था और एसिड अटैक की पूरी वजह क्या थी, इसकी जांच अभी जारी है।

आरोपी से पूछताछ कर रही पुलिस

एएसपी मणि शंकर चंद्र ने बताया कि आरोपी ने महिला के ऊपर बैटरी के पानी से हमला किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अब उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने घटना की योजना पहले से बनाई थी या गुस्से में आकर अचानक हमला किया। साथ ही एसिड कहां से लाया गया और घटना के पीछे पूरा विवाद क्या था, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, शुरुआती पूछताछ में आरोपी के महिला से नाराज होने की बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच आगे बढ़ने के बाद ही घटना की पूरी वजह साफ हो पाएगी

Related Articles

Back to top button