Uncategorized

CG : जुआरियों पर चला पुलिस का डंडा, 6 सटोरिये गिरफ्तार, 52 पत्ती ताश सहित नगद रूपये जब्त 

By Dinesh chourasiya

रायगढ़। CG : जिले से पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली कि संजय काम्प्लेक्स पर कुछ व्यक्तियों द्वारा 52 पत्ती ताश से जुआ खेला जा रहा है। थाना प्रभारी ने जुआ रेड पर कार्रवाई के लिए टीम रवाना किया गया।

बता दें कि कोतवाली पुलिस की टीम ने मौके पर ताश पत्ती से जुआ खेल रहे 06 जुआरी को पकड़ा। जिनके फड और पास से जुमला रकम 7,920 रूपये एवं 52 पत्ती ताश की जब्ती की गई। आरोपियों पर धारा 3(2) छत्तीसगढ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई किया गया है। साथ ही आरोपियों पर पृथक से धारा 151 CrPC की कार्रवाई की गई है। जुआ रेड कार्रवाई में प्रधान आरक्षक विक्रम चौरसिया, आरक्षक जगमोहन लाल ओग्रे, संदीप मिश्रा और उत्तम सारथी शामिल थे।

Related Articles

Back to top button