छत्तीसगढ़

बेमेतरा न्यूज 💫नाले में डूबकर 2 सगी बहनों की मौत, नहाते वक्त गहरे पानी में गई बच्चियां, परिवार में पसरा मातम 

By Dinesh chourasiya

बेमेतरा। Bemetara News : जिले में बड़ी दुर्घटना हो गई है। जहां गांव के रूसे नाले में डूबकर 2 सगी बहनों की मौत हो गई है। इनकी उम्र 5 और 7 वर्ष थी। चंदनु थाना क्षेत्र का मामला। पुलिस ने दोनों बहनों के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया है

।जानकारी केअनुसार मंगलवार को ग्राम रूसे में 7 वर्षीय बच्ची शीतल साहू अपनी 5 साल की बहन दीपिका साहू के साथ नाले में नहाने के लिए गई थी। दोनों जब देर तक घर वापस नहीं लौटीं, तो परिजन उन्हें ढूंढने के लिए निकल गए, और शाम 4 बजे के करीब दोनों बच्चियों के शव को नाले में देखा गया।

गांव वालों और परिजनों ने नाले से शवों को बाहर निकाला। बच्चियों की मौत की सूचना पुलिस को तत्काल दे दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बहनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। शासकीय अस्पताल नवागढ़ में पोस्टमॉर्टम करवाकर शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है। और पुलिस आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button