Uncategorized

भिलाई पावर हाउस ओवर ब्रिज के नीचे मिली लाश:पुलिस जांच में जुटी, 

By Dinesh chourasiya

लाश को पीएम के लिए ले जाते हुए - Dainik Bhaskar

छावनी थाने के ठीक सामने पावर हाउस फ्लाई ओवर ब्रिज के नीचे शनिवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पाते ही छावनी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

छावनी थाना प्रभारी चेतन चंद्राकर ने बताया कि सुबह सुबह उन्हें सूचना मिली की फ्लाई ओवर ब्रिज के नीचे एक युवक का शव पड़ा है। तुरंत कुछ सिपाही मौके पर भेजे गए। जांच करने पर शव के शरीर में कहीं भी चोट या अन्य निशान नहीं पाए गए।

पावर हाउस फ्लाई ओवर ब्रिज के नीचे पड़ी लाश

आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर लोगों ने मृतक की पहचान कैंप 2 निवासी हलक राम साहू के रूप में की। लोगों ने बताया कि वो काफी समय से बीमार था। उसे पीलिया की शिकायत के साथ साथ मिर्गी के दौरे भी पड़ते थे।

छावनी पुलिस आशंका जता रही है सुबह सुबह हलक राम पावर हाउस आया होगा। यहां उसे मिर्गी का दौरा पड़ा और उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि उन्होंने शव को पीएम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा।

इधर सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। उनकी मौजूदगी में शव को पीएम के लिए भेजा है। परिजनों ने फिलहाल किसी तरह की की आशंका नहीं जताई है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button