
देश-विदेश
एविएशन हिस्ट्री का सबसे बड़ा आर्डर..NDIGO ने 500 एयरबस प्लेन खरीदने के लिए की मेगा डील..
नई दिल्ली -एविएशन कंपनी इंडिगो ने विमान बनाने वाली कंपनी एयरबस को 500 ए320 फैमिली एयरक्राफ्ट का ऑर्डर दिया है। यह ऑर्डर एविएशन हिस्ट्री में किसी भी कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर है। रिपोर्ट्स के अनुसार इंडिगो बोर्ड की ओर से 50 अरब डॉलर का एयरक्राफ्ट खरीदने की मंजूरी दे दी गई है। इस मंजूरी के बाद इंडिगो सबसे बड़ी एयरक्राफ्ट डील करने वाली कंपनी बन गई है।कंपनी की तरफ से कहा गया कि इन 500 विमानों के लिए इंजन का चयन समय के साथ किया जाएगा. इनमें ए320 और ए321 विमान शामिल रहेंगे
चार महीने पहले टाटा ग्रुप की एयर लाइन एअर इंडिया ने 470 एयरक्राफ्ट की दुनिया की सबसे बड़ी एविएशन डील साइन की थी, अब यह रिकॉर्ड इंडिगो ने अपने नाम कर लिया है। एअर इंडिया को डील में फ्रांस की कंपनी एयरबस से 250 एयरक्राफ्ट और अमेरिकी कंपनी बोइंग से 220 एयरक्राफ्ट मिलेंगे।













