फीचर्ड

तुलसी ही नहीं ये पौधा भी माना जाता है बेहद शुभ, घर में लगाने से नहीं रहती पैसों की तंगी, शनि के प्रकोप से भी करता है रक्षा

नई दिल्ली: हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है. इसे काफी शुभ माना जाता है,लोग घरों में इसकी पूजा करते है.लेकिन तुलसी के अलावा एक और पौधा है जिसे घर में लगाना काफी शुभ और लाभकारी होता है, यह है शमी का पौधा.

इस पौधे को घर में लगाने से न केवल सुख-समृद्धि आती है बल्कि पैसे की तंगी भी दूर हो जाती है. साथ ही शमी का पौधा लगाने से शनि के प्रकोप से भी बचा जा सकता है.

नहीं रहती पैसों की कमी

शमी के पौधे को भगवान शिव का सबसे प्रिय माना जाता है और वास्तु के अनुसार इसे घर में लगाने से सुख-समृद्धि आती है साथ ही पैसे की तंगी दूर होती है. यह पौधा आपके घर की कलह को भी खत्म कर सकता है और मान्यता है कि इस पौधे को लगाने से शनि साढ़े साती और ढैय्या के बुरे असर से बचा जा सकता है. इसके अलावा विवाह संबंधी दिक्कते दूर करने में भी यह पौधा कारगर माना जाता है.

ऐसे करें पौधे की पूजा

शमी का पौधा कभी भी घर के भीतर नहीं लगाना चाहिए. इसे हमेशा घर के मुख्य दरवाजे पर लगाएं और ऐसी दिशा में हो जो घर से निकलते हुए आपके दाएं तरफ पड़े. मतलब पौधे को मेन गेट के बाएं ओर लगाना शुभ होता है. पौधे की कृपा पाने के लिए शाम के वक्त घर के मंदिर में दीपक जलाने के बाद शमी के पौधे की भी पूजा करें. साथ ही एक दीया पौधे के सामने भी जरूर जलाएं. ऐसा माना जाता है कि इससे आर्थिक स्थिति में मजबूती आती है और फिजूलखर्च भी कम होता है.

 

Related Articles

Back to top button