छत्तीसगढ़

Delivery courier सर्विस के लिए 1000 रूपये देकर करते थे Google में अपना रजिस्ट्रेशन। * जामताड़ा झारखण्ड के ग्राम पिंडारी से 02 आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुर्ग ;-दुर्ग पुलिस ने जामताड़ा बिहार के दो साइबर ठगों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इन ठगों ने Amazon delivery courier सर्विस की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर दुर्ग के हरीश कुमार टंडन से 4 लाख से अधिक की ठगी की है। इन ठगों ने गूगल एड में रजिस्ट्रेशन करके अपना नंबर डाला था। जब उस नंबर पर हरीश ने फोन किया तो वो साइबर ठगों के जाल में फंस गया।

दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि हरिश कुमार टंडन निवासी हनोदा रोड शीतला तालाब के पास वार्ड नम्बर 52 ने 20 मार्च 2023 को थाना पद्मनाभपुर साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 19 मार्च को उसने Amazon delivery courier की समस्या आने से गूगल सर्च इंजन पर amazon delivery courier सर्च किया था। उसे वहां एक मोबाइल नंबर मिला। उस नंबर पर कॉल करने पर सामने वाले व्यक्ति ने अपने आप को कम्पनी का प्रतिनिधि बताते हुए एक लिंक भेजा। उसने ऑनलाइन फार्म फिलअप करवाते समय बैंक की डिटेल्स ली और उसके बाद मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा। इसके बाद उसने उसे 5 रुपए का पेमेंट करने करने की बात कही और उसके मोबाइल में एनीडेस्क इंस्टॉल करवा दिया। इसके बाद उसने एनीडेस्क से ओटीपी शेयर किया और उसके बाद हरीश टंडन के अकाउंट से 4 लाख 22 हजार 999 रुपए राशि निकाल लिया।

आरोपियों को पकड़ने बनाई गई स्पेशल टीम
मामला दर्ज होने के बाद एसपी ने साइबर की एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने जब मोबाइल नंबर और अकाउंट डिटेल्स निकाला तो वो जामताड़ा बिहार का आया। एसपी ने टीम को वहां रवाना किया। वहां टीम को पता चला कि वहां के रहने वाले अर्जुन मंडल ने अपने साथी के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। टीम ने दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा।

इस तरह दिया घटना को अंजाम
पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया गया कि घटना को अंजाम के लिए उन्होंने गूगल एड पर 1000 रुपये की राशि देकर Delivery couner के नाम पर अपनी कंपनी का रजिस्ट्रेशन करया था। जब हरीश ने गूगल पर नंबर सर्च किया तो उनका नंबर उसे शो करने लगा। इसके बाद हरीश ने उन्हें फोन किया तो वो ठगों के जाल में फंस गया। उन्होंने हरीश को अपने झांसे में लिया और फोन पर एक लिंक भेजकर फार्म भरने बोला। फिर उसे अपनी बातों में उसके साथ ठगी की।

Related Articles

Back to top button