Uncategorized

CG में युवक को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला डोंगरगढ़ में नशे ने ली एक और जान, एक सप्ताह में दूसरी हत्या

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति ने एक और जान ले ली। कंडरा पारा में रविवार रात को संजय ऊइके नाम के युवक की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, मृतक और आरोपी दोनों नशे की हालत में थे। मामूली कहासुनी के बाद आरोपी ने डंडे से हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही संजय की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया।

यह घटना अछोली के युवक भीम नेताम की हत्या के कुछ दिन बाद हुई है। भीम की भी नशे में धुत युवकों ने मामूली विवाद पर चाकू से हत्या की थी। दो हत्याओं से शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। युवाओं में बढ़ती नशे की लत से शहर की शांति व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

युवक की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

नशे के अवैध धंधे पर रोक लगाने की मांग

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से अपराधों पर सख्त कार्रवाई और नशे के अवैध धंधे पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी की तलाश जारी है और पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button