छत्तीसगढ़

पाटन क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने 3 बाइक को टक्कर मारी, भागते समय कार पलटी, चालक बुरी तरह घायल, इलाज के दौरान मौत

पाटन थाना अंतर्गत इंदिरा नगर में कार सीजी 07 सीई 6649 ने तीन बाइक को टक्कर मार दी। कार भागते समय पलट गई। हादसे में काशीडीह खोपली निवासी संजय देशलहरे (26 वर्ष) की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि चालक संजय देशलहरे कार से पाटन की ओर से आ रहा था। 14 अक्टूबर की शाम करीब 7 से 8 बजे घटना स्थल से पैदल गुजर रही महिला को कार ने पहले ठोकर मारी।

इसके बाद चालक वाहन को भगाने लगा। कार ने आगे चल रही बाइक को टक्कर मारी। इसके बाद आरोपी चालक ने कार की रफ्तार बढ़ा दी। इस दौरान आगे चल रही दो बाइक को और टक्कर मारी इसके बाद कार चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे कार पलट गई। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है। बताया गया है कि बाइक सवाल और एक महिला को हादसे में चोट आई है।

Related Articles

Back to top button